सापरा फाउंडेशन की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल :सापरा फाउंडेशन की तरफ से आज आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में स्थित द हेरिटेज स्कूल परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई इस मौके पर यहां द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा हेरिटेज ग्रुप के संचालक प्रमोद सापरा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मधु डुमरेवाल पवन गुटगुटिया सिख वेलफेयर सोसाइटी के सुरजीत सिंह मक्कड़ नरेश अग्रवाल बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी टीएमसीपी के जिला अध्यक्ष अभिनव मुखर्जी अंजनी बर्मन शाहिद परवेज़ संजय के अलावा अन्य तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया और रक्तदान के लिए उनकी हौसला अफजाई की कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए प्रमोद सापरा ने बताया कि सापरा फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उनको उम्मीद है कि 40 से 50 यूनिट रक्त संग्रह कर लिया जाएगा गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है इसे देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस महान कार्य को सुचारू ढंग से संपन्न करने में अपना योगदान दिया वहीं उन्होंने आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी विशिष्ट व्यक्तियों को भी समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया वहीं गुरदास चटर्जी ने सापरा फाउंडेशन की तारीफ की और कहां की जिस तरह से नीलम और प्रमोद सापरा स्कूल चलाने के साथ-साथ रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों को भी कर रहे हैं उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को इस तरह से आगे आने की आवश्यकता है तभी हमारे ब्लड बैंक में जो रक्त की कमी है उसे पूरा किया जा सकेगा वहीं मधु डुमरेवाल ने भी इस आयोजन की तारीफ की और कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता रक्त का कोई विकल्प नहीं है एक इंसान ही दूसरे इंसान को रक्त दे सकता है इसलिए जितने ज्यादा लोग रक्तदान करेंगे उतना अच्छा है। नीलम सपरा ने भी आज के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है ताकि आसनसोल जिला अस्पताल में गर्मी के मौसम में रक्त की जो कमी होती है उसे पूरा किया जा सके। वहीं पवन गुटगुटिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह रक्तदान शिविर बहुत अहम है स्कूल का संचालन करने के साथ-साथ जिस तरह से नीलम सापरा और प्रमोद सापरा ने सामाजिक कार्य करने का बीड़ा उठाया है उसके जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने कहा कि इन लोगों से प्रेरणा लेकर और भी संस्थाओं को यह कार्य करना चाहिए














