कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष फिरोज खान ने की प्रेस मीट
1 min read
:हाल ही में कांग्रेस द्वारा फिरोज खान को पश्चिम बर्धमान जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बनाया गया है आज फिरोज खान ने आसनसोल के गिरजा मोड इलाके में कांग्रेस पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर यहां फिरोज खान के अलावा पार्षद एस एस मुस्तफा कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम सहित अन्य कांग्रेस नेता और कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए फिरोज खान ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गौरव का विषय है कि पार्टी हाई कमान ने उन्हें पश्चिम वर्धमान जिले में कांग्रेस के अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष बनाया है पार्टी के निर्देश के अनुसार वह हर ब्लॉक में सभाएं कर रहे हैं लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अल्पसंख्यक बहुतायत में रहते हैं वहां पर कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल की तरफ से सभाए की जाएंगे और वहां पर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने पिछले 14 वर्षों में अल्पसंख्यक लोगों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया है उनका विकास बिल्कुल नहीं हुआ है उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करता है तब जिले के टीएमसी नेता खामोश रहते हैं यही दिखता है कि टीएमसी के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ वोट बैंक है














