21 जुलाई को लेकर मंत्री मलय घटक के नेतृत्व में आसनसोल में विशाल रैली
1 min read
:21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में टीएमसी की तरफ से शहीद दिवस का पालन किया जाएगा आज उसे लेकर आसनसोल उत्तर विधानसभा टीएमसी की तरफ से मलय घटक के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली गई यह रैली आसनसोल के गिरजा मोड़ से शुरू हुई और ट्रैफिक मोड तक गई रैली में मलय घटक के अलावा जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह एमएमआईसी गुरदास चैटर्जी विश्वनाथ बावरी विष्णु देव नोनिया के अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इससे पहले मलय घटक ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं को 21 जुलाई को कोलकाता जाने का आव्हान किया उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि 21 जुलाई 1993 को क्या हुआ था ममता बनर्जी के नेतृत्व में सचित्र परिचय प्रमाण पत्र की मांग पर महाकरण अभियान किया गया था ममता बनर्जी के नेतृत्व में लाखों की तादाद में कार्यकर्ता महाकरण की तरफ चले थे जिसे देखकर तत्कालीन वामपंथी मुख्यमंत्री ज्योति बसु और उनके अधिकारियों की नींद उड़ गई थी इसलिए पुलिस ने गोली चलाकर उन्हें रोकने की कोशिश की जिसमें 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी इसके बाद ममता बनर्जी ने हर साल उन 13 शहीदों की याद में 21 जुलाई को शहीद दिवस मनाने का फैसला किया मलय घटक ने कहा कि 34 वर्षों तक वामपंथी मतदान की प्रक्रिया में धांधली करके सरकार में बने रहे वामपंथियों के शासनकाल में चुनाव नहीं होता था चुनाव के नाम पर मजाक होता था वोट लूटे जाते थे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते थे और ऐसा करके वामपंथियों ने 34 वर्षों तक शासन किया लेकिन तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व ने कभी इसका पुरजोर विरोध नहीं किया दिन के उजाले में तो वह वामपंथियों का विरोध करने का नाटक करते थे लेकिन रात में विरोध का मुखौटा उतर जाता था लेकिन ममता बनर्जी वैसी नहीं थी ममता बनर्जी ने वामपंथियों के शासनकाल के अत्याचारों को सहा है और उन्हीं के प्रयासों का नतीजा है कि आज वामपंथी सत्ता से दूर है उन्होंने सभी टीएमसी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह 21 जुलाई को जरूर कोलकाता पहुंचे क्योंकि अगर 21 जुलाई को टीएमसी का कोई कार्यकर्ता कोलकाता के धर्मतला नहीं जाता तो ऐसा लगता है कि मानों वह टीएमसी कार्यकर्ता है ही नहीं












