shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी ने किया एक्सलेंस अवार्ड का आयोजन

1 min read

आसनसोल :दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से आज आसनसोल क्लब में फोसबेकी एनुअल एक्सीलेंस अवार्ड 2025 का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके अलावा यहां फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय वर्किंग प्रेसिडेंट मनोज सराफ अवार्ड कमेटी के चेयरमैन सपन चौधरी संगठन के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खेतान के अलावा संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

वही पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता गौरी शंकर अग्रवाल सतपाल सिंह कीर मनोज साहा संजय तिवारी आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। राष्ट्रगान गया भी गया फोसबेकी के सदस्यों द्वारा सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया अपने स्वागत भाषण में सचिन राय ने कहा कि उनके संगठन का एकमात्र उद्देश्य दक्षिण बंगाल सहित पूरे पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है ताकि नई पीढ़ी व्यापार की तरफ रुख करें और इसीलिए वह चाहते हैं कि इस तरह के कार्यक्रम और किए जाएं ताकि व्यापार को बढ़ावा मिल सके उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों से आए चेंबर के प्रतिनिधियों का स्वागत किया कार्यक्रम के दौरान बंधन ग्रुप के अध्यक्ष चंद्रशेखर घोष को बंग रत्न अवार्ड दिया गया वहीं प्रमुख उद्योगपति और समाज सेवी रथीन मजूमदार को दक्षिण बंग रत्न अवार्ड दिया गया।

वहीं महिला वर्ग में शैलिका अग्रवाल अर्पिता दरिपा पूजा जैन को यंग एंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवॉर्ड दिया गया। पुरुष वर्ग में यह पुरस्कार सुरजीत गुईन हर्ष कुमार दुकनिया और अभिप्रीत बक्शी को यह पुरस्कार दिया गया वहीं बिजनेसमैन ऑफ द डिस्ट्रिक्ट के अवार्ड से राजर्षि कुंडू नितेश शर्मा आकाश सिंघानिया और हितेश पटेल को नवाजा गया दुर्गापुर के सामाजिक संस्था अंकुरण फाउंडेशन को एनजीओ ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कवि दत्ता ने कहा कि बंगाल में व्यापार और औद्योगीकरण के काफी मौके हैं जरूरी है कि हम अपने समाज को और खासकर अपने युवाओं को प्रेरित करें और उन्हें वह माहौल प्रदान करें जिससे कि वह आगे आए और व्यापार को अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से भी व्यापार और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किया जा रहा है और फोसबेकी जैसे संगठनों के सहयोग से इसे और बल मिलेगा वहीं चंद्रशेखर घोष ने भी फोसबेकी के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह से सार्वजनिक मंच पर अगर किसी को सम्मानित किया जाता है खासकर युवाओं को आज जो सम्मानित किया गया वह काबिले तारीफ है इससे उनके अंदर भविष्य में और बेहतर करने का जोश पैदा होगा जो आखिरकार इस क्षेत्र के औद्योगिकरण और व्यापार को ही बढ़ावा देगा वहीं फोसबेकी के अध्यक्ष सचिन राय ने आमंत्रित सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि फोसबेकी संगठन दक्षिण बंगाल का सबसे बड़ा संगठन है दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों के चैंबरों के सदस्य संगठन के सदस्य हैं और उनके सम्मिलित प्रयास का ही नतीजा है कि यह संगठन आज इस मुकाम पर पहुंच सका है उन्होंने कहा कि उनके संगठन का एकमात्र उद्देश्य व्यापार और औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है ताकि युवा वर्ग नौकरी ढूंढने के बजाय नौकरी देने वाला बन सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page