रास्ते की जर्जर हालत के खिलाफ कुल्टी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
1 min read
:रास्ते की जर्जर हालत के खिलाफ आज कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से डीसेरगढ़ इलाके में रोड जाम किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कुल्टी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुकांतो दास ने कहा कि इस क्षेत्र में रास्तों की हालत लंबे समय से खराब है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि रास्तों की इतनी ज्यादा हालत खराब है कि लोगों को खासकर छोटे बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन ना तो आसनसोल नगर निगम और ना ही प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान है रास्ते में गड्ढे इतनी ज्यादा हो गए हैं कि अब ऐसा लग रहा है कि अगर वहां पर धान लगा दिया जाए तो रास्ते में है खेत बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर साल लाखों करोड़ों रुपए रास्ते के निर्माण के नाम पर दिए जाते हैं आखिर उसे पैसे का होता क्या है इसी के खिलाफ आज ही रोड जाम किया गया














