बेल्दा थाना अंतर्गत रानीसराई इलाके में भयानक सड़क हादसा चार लोगों की मौत
1 min read
*पश्चिम मेदिनीपुर* :शनिवार सुबह पश्चिम मेदिनीपुर के बेल्डा थाना अंतर्गत रानीसराई इलाके में एक भयानक सड़क हादसे में चार व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्राइवेट कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। आज सुबह एक प्राइवेट गाड़ी खड़गपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर उड़ीसा की तरफ जा रही थी बेलदा रानीसराई इलाके में लेन पार करते हुए कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटनास्थल पर ही प्राइवेट कार में मौजूद चार लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मरने के नाम है कार्तिक लहरी हिमाद्री शेखर पत्र विश्वजीत मंडल अतनु गुहा यह चारों आसनसोल के करुणामाई हाउसिंग सोसायटी के निवासी थे














