shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

शनिवार को आयोजित होगा एनुअल फोसबकी एक्सीलेंस अवार्ड 2025

1 min read

:दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से 12 जुलाई यानी शनिवार को आसनसोल क्लब में वार्षिक फोसबेकी एक्सीलेंस अवार्ड 2025 का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मान समारोह का आयोजन इस क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है ताकि जो नए और उभरते व्यापारी हैं उनके मन में व्यापार के प्रति एक उत्साह पैदा हो सके इसके साथ ही जिन्होंने अब तक अपने व्यापारिक जीवन में बुलंदियों को छुआ है उन्हें सम्मानित करना भी इस सम्मान समारोह का उद्देश्य है शनिवार को जिस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा उसमें बंधन ग्रुप के चेयरमैन चंद्रशेखर घोष को बंग रत्न पुरस्कार दिया जाएगा वही जाने-माने व्यापारी और समाज सेवी रथीन मजूमदार को दक्षिण बंग रत्न अवार्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे इसके अलावा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वही फोसबेकी कीतरफ से चेयरमैन सुभाष अग्रवाल अध्यक्ष सचिन राय वर्किंग प्रेसिडेंट मनोज सराफ अवार्ड कमेटी के चेयरमैन सपन चौधरी आनरेरी जनरल सेक्रेटरी संदीप झुनझुनवाला ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री प्रदीप झुनझुनवाला के अलावा संगठन के तमाम सदस्य उपस्थित रहेंगे। संगठन के अध्यक्ष सचिन राय का कहना है कि उनका संगठन दक्षिण बंगाल का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है और उनकी कोशिश रहती है कि हर साल इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से नए आने वाले उद्योगपतियों व्यापारियों और उद्यमियों को एक उत्साह प्रदान किया जा सके जिससे कि वह वरिष्ठ उद्योगपतियों से सीख हासिल करें और भविष्य में इस क्षेत्र के व्यापार को नई ऊंचाइयां प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page