19 नंबर वार्ड के लोगों ने आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन टिंकू वर्मा की अगुवाई में की मेयर से मुलाकात
1 min read
:सामाजिक संस्था आदिकर्ण फाउंडेशन के चेयरपर्सन संतोष वर्मा के नेतृत्व में आज आसनसोल नगर निगम के 19 नंबर वार्ड अंतर्गत कुल्टी क्षेत्र के सीतारामपुर सुभाष पाड़ा के निवासियों ने मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की और उनसे उस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बारे में बताया। इस बारे में संतोष वर्मा ने बताया कि 19 नंबर वार्ड के सुभाष पाड़ा इलाके में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है निकासी व्यवस्था नहीं है रास्ते इतने छोटे हैं कि एंबुलेंस तक नहीं जा पाते हैं जिस वजह से लोगों को परेशानी होती है। निकासी व्यवस्था नहीं होने की वजह से विशेष कर बारिश के मौसम में लोगों को खासी दिक्कत होती है। उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया कि वह इस मामले का संज्ञान लें और इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करें संतोष वर्मा ने कहा कि कल उनकी इस बारे में मेयर से फोन पर बात हुई थी और मेयर ने आज उन्हें मिलने के लिए बुलाया था और कहा था कि उस क्षेत्र के रहने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर वह आसनसोल नगर निगम आए इसलिए आज वहां के बाशिंदों को लेकर यहां आए हैं। उन्होंने मेयर को धन्यवाद दिया से उनकी आवाज सुने और जरूरी दिशा निर्देश दिए कल इंजीनियर स्टार के अधिकारी वहां पर जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। मेयर के भी उस क्षेत्र में जल्द दौरे पर जाने की उम्मीद है।












