मालदा में टीएमसी नेता की हत्या का आरोप स्थानीय टीएमसी ग्राम पंचायत सदस्य पर
1 min read
:मालदा के अंग्रेज बाजार इलाके के लखीपुर क्षेत्र में जन्मदिन की एक पार्टी के दौरान टीएमसी के एक नेता अब्दुल कलाम आजाद को एक घर में बंद कर उनकी हत्या करने का आरोप सामने आया है जिस व्यक्ति के खिलाफ यह आरोप लगाया जा रहा है उस व्यक्ति का नाम मोइनुल शेख है बताया जा रहा है कि वह काजीग्राम ग्राम पंचायत में टीएमसी सदस्य है और स्थानीय लोगों के मुताबिक वह एक जमीन माफिया हैं ।इस घटना में अब्दुल कलाम आजाद की पत्नी शिउली खातून सहित तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं सभी का मालदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यह सभी मालदा के मानिकचक इलाके के गोपालपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं पिछले लंबे अरसे से अब्दुल कलाम आजाद तथा मोइनुल शेख एक साथ जमीन का कारोबार किया करते थे कल रात अब्दुल कलाम आजाद अपनी पत्नी और कुछ अन्य लोगों के साथ लखीपुर में जन्मदिन की एक पार्टी में गए थे आरोप है कि वहां पर विवाद खड़ा हुआ उसके बाद अब्दुल कलाम आजाद को घर में बंद कर धारदार हथियारों से उनकी हत्या कर दी गई












