नगर निगम में निगम कर्मचारियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज निगम परिसर में निगम के कर्मचारियों के लिए एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया इस निशुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों ने निगम के कर्मचारियों के आंखों की जांच की और उन्हें जरूरी सलाह प्रदान की। इस मौके पर जब हमने डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की है तो उन्होंने कहा के आसनसोल नगर निगम लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है लेकिन जिन कर्मचारियों की वजह से लोगों को यह नागरिक सुविधा मिलती हैं वह अक्सर अपनी ड्यूटी की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते इसलिए आज उन निगम के कर्मचारियों के लिए यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया है कि वह ड्यूटी के दौरान ही अपने आंखों की जांच करवा सकें वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी बताया कि इस नेत्र जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सा के द्वारा निगम के कर्मचारियों के आंखों के जांच की गई ताकि आने वाले समय में उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।














