आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स परिसर में लगा प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर
1 min read
:आसनसोल नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र के विभिन्न चैंबरों के साथ मिलकर प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के शिविर लगाए जा रहे हैं आज आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से मुर्गा साल में स्थित चैंबर भवन में शिविर का आयोजन किया गया यहां पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक विशेष रूप से उपस्थित थे इनके अलावा आसनसोल के विशिष्ट उद्योगपति और समाजसेवी नरेश अग्रवाल आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के आनरेरी सचिव शंभू नाथ झा तथा चेंबर के अन्य सदस्य उपस्थित थे यहां व्यापारियों को आसनसोल नगर निगम द्वारा कुछ विशेष सुविधाएं प्रदान की गई इस बारे में शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम द्वारा यह विशेष घोषणा की गई है किसी व्यक्ति का चाहे कितने ही सालों का टैक्स बताया क्यों ना हो अगर वह कैंप में अपना बकाया टैक्स जमा करता है तो हर साल पर उसे 10% की छूट दी जाएगी। इसके लिए शंभू नाथ झा ने आसनसोल नगर निगम के मेयर को विशेष रूप से धन्यवाद दिया आज शिविर के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने और ट्रेड लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पहुंचे












