हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के खिलाफ लगा गर्भवती महिला और उनके पति के साथ मारपीट का आरोप
1 min read
आसनसोल :आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल के खिलाफ एक गर्भवती महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और उनके पति के साथ मारपीट करने का संगीन आरोप लग रहा है घटना के बारे में पता चला है कि सूरज कुमार नामक एक व्यक्ति अपनी पत्नी ब्यूटी कुमारी को लेकर धनबाद से आसनसोल के सृष्टि नगर के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में इलाज करवाने आए थे 30 वर्षीय बिउटी कुमारी गर्भवती है और हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल में उनका अल्ट्रासाउंड होने वाला था सूरज कुमार का आरोप है कि जब बुधवार को वह अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने आसनसोल के सृष्टि नगर के हेल्थ वर्ल्ड हॉस्पिटल पहुंचे तो हॉस्पिटल के ही एक कर्मचारी मनोजित कोयले और उनके अन्य साथियों ने उनके साथ मारपीट की उनका मोबाइल छीन लिया घटना के बारे में सूरज का कहना है कि पहले से अपॉइंटमेंट लेकर वह बुधवार को अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने आए थे हॉस्पिटल की तरफ से व्हाट्सएप मैसेज किया गया था कि अगर वह सुबह 9:00 से 9:30 बजे तक पहुंचते हैं तो उनकी पत्नी का पहले इलाज करवा दिया जाएगा लेकिन जब वह अपनी पत्नी को लेकर समय पर अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दूसरे मरीज को पहले देखा जा रहा है जबकि उनकी पत्नी को बैठा के रखा गया है उन्होंने कहा कि अल्ट्रासाउंड के लिए उन्होंने 3100 रुपए जमा भी कर दिए लेकिन जब उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी को पहले नहीं देखा जा रहा है तो उन्होंने फैसला ले लिया कि अब वह हेल्थ वर्ल्ड में अपनी पत्नी का इलाज नहीं करवाएंगे और दूसरी जगह पर अल्ट्रासाउंड करवाएंगे इसके बाद वह अल्ट्रासाउंड के लिए 3100 रुपए जमा किए हुए पैसे वापस मांगने गए तो वापस देने से इनकार कर दिया गया और उनके साथ बदतमीजी की गई जब वह पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे तो मनोजीत और उनके साथियों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनके साथ मारपीट की इस बारे में सूरज ने आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है












