shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के 2025- 2026 वर्ष के अध्यक्ष के रूप में सचिन राय ने संभाला पदभार

1 min read

:रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से आसनसोल क्लब में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के 2025 -2026 के अध्यक्ष सचिन राय ने अपना पदभार संभाला इस मौके पर यहां रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर कामेश्वर सिंह एलांगबाम आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता तथा रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के तमाम सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर सचिन राय ने आने वाले 1 साल के लिए संगठन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और आने वाले एक साल में रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से क्या-क्या कार्य किए जाएंगे इसकी एक रुपरेखा प्रस्तुत की। बाल दिवस की पूर्व संध्या पर 14 15 और 16 नवंबर को आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूलमें चिल्ड्रन’स फेयर का आयोजन किया जाएगा इसके जरिए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान किया जाएगा यहां बच्चों को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा समाज में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 26 से 28 दिसंबर तक रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड का आयोजन किया जाएगा इसके जरिए युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इतना ही नहीं समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को आगे लाने के लिए इस क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर चंद्रशेखर कुंडू की संस्था फूड एजुकेशन एंड इकोनामिक डेवलपमेंट सोसाइटी के साथ रोटरी क्लब साझा रूप से विभिन्न परियोजनाएं शुरू करेगी। अक्सर यह देखा गया है कि कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थी भविष्य में क्या करेंगे इसे लेकर वह बहुत कशमकश में रहते हैं इसे दूर करने के लिए रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से करियर काउंसलिंग की जाएगी। स्वास्थ्य को लेकर भी रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर प्रयास करता रहता है इसी कड़ी में 23 अगस्त यानी वर्तमान अध्यक्ष सचिन राय के जन्मदिन के मौके पर एक रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा यहां समाज के विभिन्न वर्गों के लोग आएंगे और इस महान कार्य में योगदान देंगे। आसनसोल रामकृष्ण मिशन को संगठन की तरफ से और बेहतर ढंग से शिक्षा की ज्योति सब में फैलाने के लिए एक अनुदान दिया जाएगा रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर पर्यावरण को लेकर भी बेहद गंभीर है इसीलिए वृक्षारोपण सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सौर ऊर्जा के इस्तेमाल बिना धुंए के चूल्हे के इस्तेमाल को बढ़ाना इस तरह के और भी कई कार्य आने वाले एक वर्ष में किए जाएंगे जिससे समाज के हर क्षेत्र में संगठन की तरफ से योगदान दिया जा सके। शिक्षा के क्षेत्र में भी संगठन की तरफ से योगदान देने के लिए विभिन्न परियोजनाएं ली गई है सचिन राय ने कहा कि जैसे कि संगठन का उद्देश्य है इसी उद्देश्य को सामने रखते हुए आने वाले समय में भी उनका संगठन ऐसे कार्य करेगा जिससे समाज के एक बहुत बड़े वर्ग को फायदा पहुंचे खास करके उस वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी जहां तक अभी तक शिक्षा स्वास्थ्य जैसे सुविधाएं नहीं पहुंची है और हमारे धरती को आने वाली पीढ़ी के लिए रहने योग्य बनाने के लिए भी रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर लगातार प्रयास करता रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page