इटावा में यादव कथावाचक के अपमान के खिलाफ रानीगंज में विरोध रैली
1 min read
रानीगंज :दुर्गापुर यदुवंशी सेवा समिति की तरफ से आज रानीगंज में एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया
रानीगंज के सीआर सोल राज मैदान से रैली निकली और एनएसबी रोड होते हुए रेलवे स्टेशन पर आकर खत्म हुई। इस मौके पर यहां रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित थे इन सभी ने इटावा में यादव समाज के एक कथा वाचक के साथ किए गए बदसलुकी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया इस बारे में रूपेश यादव ने कहा कि एक तरफ भारतीय जनता पार्टी हिंदू हिंदू भाई-भाई के नारे लगाती है लेकिन पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ इस तरह का गलत आचरण किया जाता है उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी बीजेपी शासित प्रदेश में पिछड़े वर्ग के किसी व्यक्ति के साथ इस तरह का आचरण किया गया हो उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो बात तो हिंदू एकता की करते हैं लेकिन उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं है वह मनुवादी सोच रखते हैं इसी का नतीजा है कि जो व्यक्ति पिछड़े वर्ग से आते हैं उनके साथ इस तरह का आचरण किया जाता है इसके खिलाफ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया गया रुपेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को ढोंगी करार दिया।












