21 जुलाई को शहीद दिवस की प्रस्तुति को लेकर बोरो चेयरमैन डॉक्टर देवाशीष सरकार के नेतृत्व में टीएमसी की बैठक
1 min read
:बोरो चेयरमैन डाक्टर देवाशिष्ठ सरकार के नेतृत्व में आज 6 नंबर बोरो अंतर्गत विभिन्न पार्षदों ने एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां पर डॉक्टर देवाशीष सरकार ने कहा कि 21 जुलाई को कोलकाता के धर्मतला में विशाल जनसभा होगी टीएमसी की तरफ से हर साल शहीद दिवस के रूप में से मनाया जाता है इसे लेकर आज की बैठक में तैयारी की गई डॉ देवाशीष सरकार ने आगे कहा कि 21 जुलाई के शहीद दिवस को लेकर 12 तारीख को त्रिवेणी मोड़ से एक रैली निकालेगी स्टेशन रोड होते हुए बर्नपुर बस स्टैंड पर आकर यह रैली समाप्त होगी और वहां पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा तीसरी जिस मुद्दे पर डॉक्टर देवाशीष सरकार ने प्रकाश डाला वह थे ईसको में आधुनिकीकरण की वजह से नियुक्तियों का मामला उन्होंने कहा कि ईसको में नियुक्तियां निकलेंगी और इस लेकर जो भी गतिविधि होगी वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सीधे निर्देश पर होगी












