नियामतपुर मरचेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में निगम के सहयोग से लगा प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर
1 min read
:हाल ही में आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय के चेंबर में एक बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया था कि बहुत जल्द आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के जितने भी चैंबर हैं उनके कार्यालय में आसनसोल नगर निगम की तरफ से प्रॉपर्टी टैक्स के शिविर लगाए जाएंगे आज नियामतपुर मर्चेंट चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री की तरफ से यहां पर बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े व्यापारी पहुंचे और इन्होंने अपने प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस नवीनीकरण का काम कराया। इस बारे में नियामतपुर मरचेंट चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव सचिन बालोदिया ने बताया कि आसनसोल नगर निगम के सहयोग से प्रॉपर्टी टैक्स और ट्रेड लाइसेंस के लिए प्रॉपर्टी टैक्स में 10% की छूट दी जा रही है और ट्रेड लाइसेंस को एक साथ 5 साल के लिए रिन्यू किया जा रहा है उन्होंने कहा कि एक बहुत अच्छा मौका है जो यहां के व्यापारियों को मिल रहा है उन्होंने बताया कि आज से लेकर 10 तारीख तक यह शिविर चलेगा












