:विभिन्न वामपंथी श्रमिक संगठनों के आवाहन पर कल पूरे देश में हड़ताल का आवाहन किया गया है इसे लेकर आज आसनसोल के बी एन आर मोड़ पर एक जनसभा का आयोजन किया गया यहां पर बड़ी संख्या में वामपंथी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे कल की हड़ताल के विषय के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लागू किए गए हैं इसके खिलाफ श्रमिक श्रेणी में असंतोष है श्रम कोड को निरस्त करने ग्रामीण इलाकों में मनरेगा के तहत 200 दिनों के निश्चित रोजगार की गारंटी के समर्थन में हड़ताल की जाएगी इसके अलावा केंद्र राज्य दोनों सरकारों के नेतृत्व में जो भ्रष्टाचार हो रहा है उसके खिलाफ भी आवाज बुलंद की जाएगी वहीं धर्म के आधार पर देश को तोड़ने की जो साजिश रची जा रही है उसके खिलाफ भी हड़ताल का आह्वान किया गया है उन्होंने कहा की इन्हें सब मुद्दों को लेकर कल 10 ट्रेड यूनियनों और अन्य संगठनों की पुकार पर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है