रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संस्थापक स्वर्गीय गोविंद राम खेतान की शतवार्षिकी की पर हुआ कार्यक्रम
1 min read
रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज :रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के संस्थापक स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की शतवार्षिकी तथा रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की स्थापना दिवस के अवसर पर आज चैंबर परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान अरुण भरतीया राजेंद्र प्रसाद खेतान प्रदीप बाजोरिया डिपार्टमेंट ऑफ़ पोस्ट के वरिष्ठ अधिकारी अंशुमन के अलावा रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के तमाम सदस्य और रानीगंज और आसपास के क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे यहां पर सबसे पहले सभी ने स्वर्गीय गोविंद राम खेतान की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत होती है यहां पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से सभी आमंत्रित अतिथियों को सम्मानित किया गया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए रोहित के खेतान ने कहा कि रानीगंज चंद्र थॉमस की स्थापना 1959 में उनके दादाजी स्वर्गीय गोविंद राम खेतान ने की आज स्थापना दिवस के मौके पर और उनके दादाजी स्वर्गीय गोविंदराम खेतान की शतवार्षिकी पर भारत सरकार के टेलीकम्युनिकेशंस मंत्रालय के डाक विभाग द्वारा एक स्पेशल कवर का विमोचन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनके परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे रानीगंज के लिए एक घर का दिन है उन्होंने कहा कि स्वर्गीय गोविंदराम खेतान के आदर्शों पर चलते हुए रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स हमेशा अपने व्यापारिक जिम्मेदारियां का निर्माण करने के अलावा सामाजिक दायित्वों का भी पालन करता है इसलिए आज 80 से ज्यादा खिलाड़ियों को टी शर्ट और अन्य सामग्री प्रदान कीगई वही शाम को 350 से जरूरतमंद महिलाओं को राशन और दिव्यांगों को व्हीलचेयर और अन्य ज़रूरी सामग्री प्रदान की जाएगी












