स्कूल टाइम पर वोल्वो बसों के परिचालन को नियंत्रित करने के लिए मिठू घांटी ने की प्रशासन से अपील
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात व्यवसाई और समाजसेवी सुब्रतो घांटी उर्फ मीठु घांटी ने आसनसोल टाईम्स के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध किया है कि चेलीडंगाल इलाके में जो वोल्वो बस स्टैंड है वहां पर स्कूल टाइम पर बसों का परिचालन होता है बसों को बस स्टैंड से निकालने के लिए बैक किया जाता है या उन्हें घुमाया जाता है उन्होंने कहा कि उस रास्ते से होकर सेंट पैट्रिक्स लोरेटो सेंट मैरी गोरेटी स्कूलों के विद्यार्थी जाते हैं इसके अलावा अन्य कई शिक्षण संस्थान भी हैं जहां तक जाने के लिए चेली डंगाल मोड़ का विद्यार्थी इस्तेमाल करते हैं लेकिन जब स्कूल जाने और स्कूल छुट्टी के समय वोल्वो बसों का परिचालन होता है या उन्हें बस स्टैंड से निकाला जाता है तब लंबा जाम लग जाता है जिस वजह से विशेष कर स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है सुब्रतो घांटी ने प्रशासन से अनुरोध किया कि स्कूल जाने और स्कूल छुट्टी के समय अगर कुछ देर के लिए चेली डंगाल मोड़ पर वोल्वो बसों का परिचालन नियंत्रित किया जाए तो काफी अच्छा होगा इससे जाम भी नहीं लगेगा और विशेषकर छोटे-छोटे बच्चों को परेशानी भी नहीं होगी












