shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

औद्योगिक क्षेत्रों में कारखानों द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम हुआ सक्रिय

1 min read

:आसनसोल नगर निगम की तरफ से विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में जिन कारखानों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया गया है या नगर निगम के नियमों की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य किया गया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है कुछ समय पहले आसनसोल नगर निगम द्वारा ऐसे कई कारखानों के खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया था आज एक बार फिर आसनसोल नगर निगम की एक टीम द्वारा जमुरिया के गगन फेरोटेक पर कार्रवाई की गई गगन फेरोटेक के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने आसनसोल नगर निगम द्वारा उन्हें जितनी जगह पर निर्माण करने की अनुमति दी गई थी उससे कहीं ज्यादा जगह पर निर्माण किया है आज आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम के नेतृत्व में इंजीनियरों और अन्य कानूनी विशेषज्ञों की टीम कारखाने पहुंची और उन्होंने कार्यवाही शुरू की इस बारे में रबी उल इस्लाम ने कहा की आसनसोल नगर निगम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उद्योग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है लेकिन जो कंपनियां यहां पर उद्योग लगा रही हैं उनको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है जो कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती पाई जा रही है उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है गगन फेरोटेक के खिलाफ भी इस तरह के आरोप लगे थे और जब जांच किए गए तो पता चला कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है इसके लिए आज यह कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम नहीं चाहता कि किसी भी कारखाना प्रबंधन के खिलाफ जुर्माना लगाया जाए लेकिन अगर नियमों की अवहेलना होगी तो कहीं ना कहीं यह श्रमिकों की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ करना होगा जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इसलिए आसनसोल नगर निगम इस तरह की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कारखाना बनाया जा रहा है उस जमीन का मालिकाना अधिकार मालिक को है कि नहीं यह भी देखा जा रहा है इसलिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि गगन फेरोटेक के डायरेक्टर की मेयर विधान उपाध्याय से बात हुई है और आज उन्होंने प्रतीक के तौर पर कुछ जुर्माना भी अदा किया है वही इस बारे में जब हमने कंपनी के एक अधिकारी हेमंत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि 2 साल पहले ही कारखाना द्वारा नगर निगम से संपर्क किया गया था और इस बार भी नगर निगम से समय मांगा गया था लेकिन आज नगर निगम के अधिकारी आए और कहा कि उन्होंने अवैध निर्माण किया है। हेमंत सिंह ने कहा कि नगर निगम का कहना है कि उनकी कंपनी ने 37000 स्क्वायर फीट क्षेत्र पर अवैध निर्माण किया है और 98 करोड रुपए का जुर्माना लगाया है उन्होंने कहा कि जितना उनका कारखाना नहीं है उससे ज्यादा जुर्माना लगाया गया है हेमंत सिंह का कहना था कि आज प्रतीकात्मक रूप से 20 लाख रुपए जुर्माने के तौर पर अदा किए गए हैं और मेयर से समय मांगा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page