डॉक्टर्स डे यानी डॉक्टर विधान चंद्र राय की जयंती पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने उन्हें दी श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल :नए बंगाल के रचयिता के रूप में जाने जाने वाले बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर बिधान चंद्र राय के जन्मदिन के मौके पर आज आसनसोल के मोहीशीला कॉलोनी इलाके में उनकी प्रतिमा पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी मानस दास के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। 
सभी ने डॉक्टर विधान चंद्र राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि डॉक्टर बिधान चंद्र राय उन चंद गिने चुने लोगों में से हैं जिनकी जयंती और पुण्यतिथि एक ही दिन पर मनाई जाती है उन्होंने कहा कि ऐसा संयोग बहुत कम लोगों के जीवन में होता है यह दिखाता है कि डॉक्टर विधान चंद्र राय कितने यशस्वी थे उन्होंने कहा कि विधान चंद्र राय न केवल एक बेहद उच्च कोटि के चिकित्सक थे बल्कि मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने बंगाल का कायाकल्प किया था इसी वजह से उन्हें नए बंगाल का शिल्पकार कहा जाता है उनके द्वारा दिखाएं मार्ग पर आज चलने की आवश्यकता है अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आसनसोल नगर निगम ऐसे हर एक महापुरुष के जन्मदिन और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करता है ताकि आने वाली पीढ़ी उनके आदर्शों से सीख सके












