सचिन राय ने संभाला रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष का पदभार डॉक्टर्स डे पर किया वृक्षारोपण, डॉ बिधान चंद्र राय को दी श्रद्धांजलि
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी सचिन राय ने आज से रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के नए अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया अगले 1 वर्ष तक वह इस जिम्मेदारी को निभाएंगे आज पहली जुलाई है पहली जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष के रूप में सचिन राय ने जो पहला कार्यक्रम किया वह था जिस महान नेता और विशिष्ट चिकित्सक डॉ विधान चंद्र राय के जन्मदिन के मौके पर डॉक्टर्स डे मनाया जाता है उनको श्रद्धांजलि दी। 
इसके साथ ही सचिन राय के नेतृत्व में रानीगंज के रानीसाएर इलाके में पार्वती इको पार्क में वृक्षारोपण किया गया इस मौके पर रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय के अलावा रोटेरियन दीपक रुद्रा चित्रा रुद्रा जयंती बी आर दासगुप्ता तपती समीर सुशांत गौतम अमिताभ मुखर्जी तापस घोष आलोकेश सेन आदि उपस्थित थे इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष सचिन राय ने कहा कि आज डॉक्टर्स डे है आज डॉ बिधान चंद्र राय की जयंती है उनकी याद में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है उन्होंने कहा कि डॉक्टर बिधान चंद्र राय न केवल एक महान डॉक्टर थे बल्कि वह एक महान राज नेता भी थे जिन्होंने बंगाल को आधुनिक बंगाल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसके अलावा वृक्षारोपण के मुद्दे पर बोलते हुए सचिन राय ने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया भर में मानव सभ्यता एक बहुत बड़े संकट से गुजर रही है इसलिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जाए क्योंकि वृक्षारोपण से ही एकमात्र ग्लोबल वार्मिंग को समाप्त किया जा सकता है और अगर हम चाहते हैं कि हम अपनी अगली पीढ़ी के लिए एक सुंदर धरती उपहार स्वरूप दे सकें तो हमें वृक्षारोपण पर विशेष जोर देना होगा












