हुल दिवस पर सालानपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विधान उपाध्याय ने की शिरकत
1 min read
बाराबनी :171वें हुल दिवस पर आज सालानपुर ब्लॉक टीएमसी की तरफ से एसटी सेल सालानपुर के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सभी को हुल दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है आज ही के दिन आदिवासी समाज के लोगों ने सिंधु और कानून के नेतृत्व में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी थी इस दिन को याद करते हुए हर साल यहां पर यह कार्यक्रम किया जाता रहा है और आज भी यहां पर इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोग भी उपस्थित थे।












