shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

राहा लेन आग से क्षतिग्रस्त दुकानदारों ने की मेयर से मुलाकात लगाई मदद की गुहार

1 min read

आसनसोल :आज तड़के आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित फुटपाथ के कुछ दुकानें जलकर राख हो गई जिस वजह से इन दुकानों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। 43 नंबर वार्ड पार्षद आमना खातून के नेतृत्व में आज यह दुकानदार आसनसोल नगर निगम पहुंचे और मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। उन्होंने मेयर से अनुरोध किया कि आज आग लगने की वजह से उनकी दुकानों को जो नुकसान पहुंचा है उसके लिए प्रशासन की तरफ से उन्हें कुछ आर्थिक मदद दी जाए। दुकानदारों ने बताया कि वहां पर मोबाइल मरम्मत की दुकान थी कपड़े की दुकान थी इस तरह के और भी कुछ दुकानें थीं जिनमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया इसलिए वह चाहते हैं कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से उन्हें कुछ आर्थिक सहयोग दिया जाए। पार्षद आमना खातून ने भी कहा कि गरीब दुकानदार फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाकर किसी तरह से अपनी रोजी-रोटी चलाते थे लेकिन आग की वजह से उनको भारी नुकसान झेलना पड़ा इस वजह से अब वह नगर निगम से मदद की अपेक्षा रखते हैं। मेयर से जब हमने इस बारे में बात की तो विधान उपाध्याय ने कहा कि दुकानदारों ने अपनी बात नगर निगम के सामने रखी है और अब नगर निगम इस पर विचार जरूर करेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page