आसनसोल नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट वीरेन अधिकारी सेवानिवृत्त
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट वीरेन अधिकारी आज सेवानिवृत हो गए। आसनसोल नगर निगम में आज एक कार्यक्रम के माध्यम से वीरेन अधिकारी को विदाई दी गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक कमिश्नर राजू मिश्रा विभिन्न एमएमआईसी बोरो चेयरमैन पार्षद और नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यहां पर मेयर चेयरमैन डिप्टी मेयर कमिश्नर सहित सभी ने एक स्वर में यह स्वीकार किया कि वीरेन अधिकारी जैसा कर्मठ और समय का पाबंद अधिकारी मिलना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि वीरेन अधिकारी ने अपने लंबे कर्म जीवन के दौरान जो उपलब्धियां हासिल की वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं। और जो भी आसनसोल नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट के पद पर आसीन होगा उनके लिए वीरेन अधिकारी के स्तर तक पहुंचना बेहद कठिन होगा। मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक कमिश्नर राजू मिश्रा सहित सभी वक्ताओं ने वीरेन अधिकारी को भविष्य जीवन की शुभेच्छा दी और कहां के भले ही वीरेन अधिकारी सेवानिवृत हो रहे हैं लेकिन भविष्य में जब भी आसनसोल नगर निगम को उनकी जरूरत होगी उन्हें याद किया जाएगा। इसके साथ ही सभी ने यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में वीरेन अधिकारी को अगर किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो नगर निगम का हर व्यक्ति उनके साथ खड़ा मिलेगा












