shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

स्थानीय युवाओं को ईसको में नियुक्ति की मांग पर कांग्रेस का हल्ला बोल

1 min read

बर्नपुर :पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल अभियान किया गया इसके जरिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने ईसको के डीआईसी ऑफिस तक अभियान चलाया। इस मौके पर यहां पश्चिम बर्दवान जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रसनजीत पुईतुंडी शाह आलम पार्षद एस एम मुस्तफा के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह द्वारा ईसको के आधुनिकीकरण के लिए 18000 करोड रुपए आवंटित किए गए थे। अब एक बार फिर सेल द्वारा 36000 करोड रुपए आवंटित करके दूसरे चरण का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस को यह पता चला है कि यहां पर कुछ लोग नौकरी की दलाली कर रहे हैं और स्थानीय लोगों को नौकरी से वंचित करके अन्य राज्यों के युवाओं को यहां पर नियुक्ति दिलवा रहे हैं। इसके बदले वह पैसे भी ले रहे हैं इसी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा कुछ दिनों पहले एक अभियान की शुरुआत की गई थी जिसके जरिए पूरे पश्चिम बर्दवान जिले से योग्य युवाओं से आवेदन मंगाया गया था इसके लिए एक क्यु आर कोड जारी किया गया था इस के जरिए अभी तक पूरे पश्चिम वर्धमान जिले से 5000 युवाओं के आवेदन आए हैं। कांग्रेस का कहना था कि उनको पूरा भरोसा है कि यह आंकड़ा कम से कम 30000 होगा कांग्रेस का साफ कहना था कि पश्चिम बर्धमान के जो युवा यहां कारखाने में काम करने की योग्यता रखते हैं उनको उनकी योग्यता के अनुसार कारखाने में काम देना होगा। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि कारखाने से होने वाले प्रदूषण की मार तो यहां के स्थानीय लोग झेलें लेकिन जब नियुक्ति और रोजगार की बात आए तो बाहरी राज्यों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page