आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ट्रैफिक जागरूकता को लेकर हुआ कार्यक्रम
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार की तरफ से सेफ ड्राइव सेव लाइफ नाम से एक परियोजना शुरू की गई है इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित तरीके से यातायात के बारे में जागरूक करना है आज इसी को लेकर आसनसोल के एचएलजी मोड़ पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक के विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी उपस्थित थे वहीं आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी आसनसोल साउथ ट्रैफिक प्रभारी सहित सिविक वॉलिंटियर्स और अन्य ट्रैफिक कर्मचारी उपस्थित थे इस मौके पर यहां गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर और लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी प्रदान कर यातायात को और सुरक्षित करने का प्रयास किया गया












