आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर जिला शासक और पुलिस आयुक्त ने किया संवाददाता सम्मेलन:
1 min read
आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज जिला शासक कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में एक संवाद दाता सम्मेलन किया गया। जिला शासक एस अरूण कुमार और पुलिस आयुक्त एन सुधीर कुमार ने पत्रकारों को कई अहम जानकारियां दीं। जिला शासक ने बताया चुनाव आयोग द्वारा 12 अप्रैल को उपचुनाव कराए जायेंगे। इस से पहले 17 मार्च से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया की इस बार ईवीएम के साथ साथ वीवी पैट का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान और प्रचार के दौरान भी कोरोना नियमों का पालन करना होगा जिला शासक एस अरुण प्रसाद ने कहा कि आसनसोल लोकसभा केंद्र में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं । इसके साथ ही कुल 2102 पोलिंग बूथ है वही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त एन सुधीर कुमार ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जाएंगे साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों पर नाका चेकिंग काफी जोर-शोर से की जाएगी












