शत्रुघ्न सिन्हा बने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के प्रत्याशी शुरू हुई नेताओं के बीच जुबानी जंग:
1 min read
12 अप्रैल को आसनसोल में लोकसभा के उपचुनाव होंगे आज टीएमसी की तरफ से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया इसे लेकर अभी से टीएमसी और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है पश्चिम बर्दवान जिला भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि टीएमसी कोई पार्टी नहीं वह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जिसका मालिक एक है यही वजह है कि उन्होंने इतनी जल्दी ही आसनसोल में प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जबकि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन एक दिल है जिसका एक लोकतांत्रिक ढांचा है जहां कोई भी फैसला काफी सोच विचार और कई स्तरों पर विचार विमर्श के बाद लिया जाता है उन्होंने कहा कि अभी पार्टी के विभिन्न स्तरों में इस विषय पर विचार विमर्श चल रहा है और बहुत जल्दी ही पार्टी की तरफ से प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी जाएगी वहीं शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पहले भाजपा में थे लेकिन उन्होंने पार्टी विरोधी काम किया और शायद यही वजह है कि ममता बनर्जी ने उनको आसनसोल से लोकसभा का टिकट लिया है उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोग फिल्म स्टारों और बाहर से आए प्रत्याशियों से पूरी तरह से ऊब चुकी है और विश्वास जताया कि सीट भाजपा की है और इस बार भी भाजपा इस सीट को जीतने में सफल रहेगी वहीं पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाराबनी के विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि वह शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हैं उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा काफी कद्दावर नेता है और प्रख्यात फिल्म अभिनेता है राजनीति में उन्होंने एक मुकाम हासिल किया है उनको पूरी उम्मीद है कि वह आसनसोल में भी टीएमसी को सफलता दिलवा सकेंगे वहीं विरोधियों द्वारा पिछले चुनाव में धांधली के आरोपों पर कटाक्ष करते हुए विधान उपाध्याय ने कहा कि जब भी विपक्ष की हार होती हैं वह चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हैं पहले से पता है कि इस बार सभा उप चुनाव में उनकी हार निश्चित है यही वजह है कि वह अभी से बहाने बनाने लगे हैं वही मंत्री मलय घटक ने भी शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह एक कद्दावर नेता होने के साथ-साथ प्रख्यात फिल्म अभिनेता भी थे और संसद में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्होंने हमेशा सच की लड़ाई लड़ी है और यही वजह है कि ममता बनर्जी ने उनको आसनसोल से टीएमसी का प्रत्याशी बनाया है मलय घटक ने कहा कि वह पूरी तरह से निश्चित है कि इस बार जीत टीएमसी को ही मिलेगी












