आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां जोरों पर:
1 min read
आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर आसनसोल कांग्रेस की तरफ से भी तैयारियां शुरू हो गईं हैं। आज कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कहा कि पिछले नगर निगम चुनाव मे टीएमसी की तरफ से जिस तरह की धांधली की गई वह सब जानते है। उन्होंने कहा कि टीएमसी का कोई भी पार्षद अपने दिल पर हाथ रखकर यह नहीं कह सकता की वह बिना धांधली के जीता है। हालाकि गुलाम सरवर ने कहा की आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल के 106 वार्डो की जनता इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा क्योंकि इन चुनावों में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात रहेगी।

वहीं एस एम मुस्तफा ने कहा कि गुंडागर्दी या दबंगई से कुछ नहीं होता। असली चीज है लोगों के सुख दुख में उनके साथ रहना। उन्होंने बताया कि आसनसोल उत्तर विधानसभा में कांग्रेस ने यह दिखा दिया है की अगर जनता के बिच रहा जाए तो क्या हासिल किया जा सकता है












