आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा के टीएमसी का प्रत्याशी बनने पर राजू सिंह ने जताई खुशी:
1 min read
टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए पूर्व भाजपा नेता और हिंदी सिने जगत के प्रख्यात अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को टीएमसी का प्रत्याशी घोषित किया है ममता बनर्जी द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की घोषणा के बाद ही शिल्पांचल के टीएमसी समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया इस संदर्भ में रानीगंज के 91 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद राजू सिंघ ने अपनी खुशी जाहिर की उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा एक कद्दावर नेता है और जनसाधारण में उनकी एक अलग छवि बनी हुई है उनके टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ने से आसनसोल में टीएमसी की जीत की संभावना काफी बढ़ गई है उन्होंने विश्वास के सुर में कहा इस बार आसनसोल लोकसभा चुनाव में एक नया इतिहास रचा जाएगा और पहली बार आसनसोल लोकसभा केंद्र पर टीएमसी का कब्जा होगा वहीं उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा से धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है और आसनसोल में पिछले दो बार से भाजपा का सांसद होते हुए भी आसनसोल का कोई विकास नहीं हुआ














