बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा बनेंगे आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के प्रत्याशी:
1 min read
कल चुनाव आयोग द्वारा आसनसोल लोक सभा के उपचुनाव के तारीख की घोषणा कर दी गई थी 12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा के लिए उप चुनाव संपन्न कराए जाएंगे तारीख की घोषणा होते ही राजनीतिक गलियारों में टीएमसी और भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था आज टीएमसी की तरफ से सभी अटकलों को निरस्त करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने घोषणा कर दी कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के प्रत्याशी होंगे आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी आसनसोल लोकसभा सीट टीएमसी के कब्जे में नहीं रही इसलिए इस बार का उपचुनाव टीएमसी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है अब जबकि बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के प्रत्याशी के रूप में घोषित हो चुके हैं अब देखना यह है कि भाजपा किसे अपना प्रत्याशी चुनती है














