आसनसोल लॉन्ग लाइफ रिहैबिलिटेशन सोसाइटी की तरफ से हुआ स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन:
1 min read
आज आसनसोल लॉन्ग लाइफ रिहैबिलिटेशन सोसाइटी की तरफ से बांग्ला पारा इलाके में मेडिकल चेकअप आंख की जांच के साथ-साथ महिलाओं में सैनिटरी नैपकिन भी बांटे गए यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया आपको बता दें कि यह संगठन 2005 से विभिन्न आदिवासी इलाकों में घूम घूमकर स्वास्थ्य जांच आंखों की जांच दातों की जांच के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करती आ रही है इस मौके पर संगठन से जुड़े चिकित्सक डॉक्टर अंकेश रंजन पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को होना था लेकिन किन्ही कारणों से इस कार्यक्रम को आज यानी 13 मार्च को किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस संगठन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है ताकि समाज में महिलाओं को वह स्थान मिले जिनकी वह सही मायनों में हकदार हैं














