12 अप्रैल को होंगे आसनसोल लोकसभा के उपचुनाव:
1 min read
आसनसोल लोकसभा उप चुनाव की तारीखों की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा कर दी गई 12 अप्रैल को यहां लोकसभा उपचुनाव होंगे मतगणना 16 अप्रैल को होगी नामांकन की प्रक्रिया 17 से 24 मार्च तक चलेगी 26 मार्च को स्क्रुटनी 28 मार्च को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख होगी आसनसोल नगर निगम चुनाव के बाद सही आसनसोल लोकसभा उपचुनाव की तारीखों को लेकर अटकलों का दौर जारी था आखिरकार आज चुनाव आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी 12 अप्रैल को चुनाव होंगे विदित हो कि आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद आसनसोल संसदीय सीट खाली हो गई थी इसके उपरांत बाबुल सुप्रियो टीएमसी में शामिल हो गए अब जबकि चुनाव आयोग द्वारा 12 अप्रैल को चुनाव तारीख की घोषणा कर दी गई है ऐसे में टीएमसी और भाजपा किसे अपना प्रत्याशी बनाती है इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है














