पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के आसनसोल शाखा में पुस्तकालय का उद्घाटन:
1 min read
पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से उर्दू भाषा की उन्नति के लिए मुसलसल कोशिशें की जा रही है। इसी क्रम में आसनसोल में भी इस संस्थान की एक शाखा की शुरुआत की गई थी। आज पश्चिम बंगाल उर्दू अकैडमी का आसनसोल शाखा में बने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया जहां राज्यसभा सांसद नदीम उल हक डॉक्टर जिशान इलाही इंजीनियर खुर्शीद गनी सहित पश्चिम बंगाल उर्दू एकेडमी के आसनसोल शाखा के तमाम पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित थे इस मौके पर नदीम उल हक ने कहा कि आज इस लाइब्रेरी का उद्घाटन हुआ यहां फिलहाल शनिवार रविवार और सोमवार को सुबह 10 बजे से विद्यार्थियों को पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी इसके बाद जब कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि होगी तब हफ्ते में एक दिन की छुट्टी देकर अन्य दिन इस लाइब्रेरी को खुला रखा जाएगा उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी के जरिए बच्चों को कंपेटिटिव एग्जाम की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी














