shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल टाईम्स के आठवें स्थापना दिवस पर विशिष्ट हस्तियों और संस्थाओं को किया गया सम्मानित

1 min read

आसनसोल :आसनसोल टाइम्स के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर आज आसनसोल के रामबंधु तलाव इलाके में स्थित राजा रिसॉर्ट में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान आसनसोल टाइम्स की तरफ से समाज के उन प्रतिष्ठित व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में सकारात्मक योगदान दिया है और हमारी जिंदगी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

0-0x0-0-0#

आसनसोल टाइम्स की तरफ से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें आसनसोल टाइम्स एक न्यूज़ चैनल होने के अपनी जिम्मेदारियां को निभाने के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है और समाज को यह संदेश देने का प्रयास करता है कि जिन लोगों ने समाज को एक बेहतर जगह बनाने का प्रयास किया है उनको सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है तभी और भी लोग उनसे प्रेरित होंगे और हमारा समाज और हमारा देश एक और ज्यादा बेहतर स्थान बनेगा। इस सोच को ध्यान में रखते हुए आसनसोल टाइम्स की तरफ से इस साल भी ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। आसनसोल टाइम्स की तरफ से आज सिख वेलफेयर सोसाइटी आसनसोल वेस्ट बेंगल घांटी ज्वेलर्स के कर्णधार शुभोजित घांटी द हेरिटेज स्कूल की प्रिंसिपल नीलम सापरा हाजी अत्ताउल्लाह खान आसनसोल बाजार कमिटि नयन आई हॉस्पिटल अंतरराष्ट्रीय ख्याति संपन्न पावरलिफ्टर सीमा दत्त चटर्जी रितेश जालान सेंट्रम मॉल राजश्री डांस अकैडमी मोहम्मद सज्जाद खान अल हबीब एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी सैयद राशिद सरदार राजेंदर सिंह बग्गा फिरोज खान एफके बिलाल खान कुल्टी मदद फाउंडेशन डॉ सोहाग बोस मोहम्मद शाहबाज कराटे अकैडमी मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा तथा इंटीरियर डिजाइनर सारिका अग्रवाल को सम्मानित किया गया इस मौके पर इन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सचिन राय विनोद गुप्ता गौरी शंकर अग्रवाल रंजीत बावड़ी सतपाल सिंह कीर पवन गुटगुटिया मधु डूमरेवाल सोनल गाड़ीवाल प्रमोद सापरा विष्णु सांतोरिया सतपाल सिंह कीर प्रमोद सापरा आसनसोल उत्तर ट्रैफिक प्रभारी मोहम्मद अशरफुल इस्लाम टॉडलर्स स्कूल की प्रियंका सेठ राय केका चटर्जी रमेश गंभीर मोहम्मद सज्जाद आदि उपस्थित थे। आमंत्रित सभी अतिथियों को पुष्प और उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया। सभी विशिष्ट अतिथियों ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किया और कहां की जिस तरह से आसनसोल टाइम्स निष्पक्ष तरीके से खबरों को सामने लाती है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ हैं इसलिए यह बहुत जरूरी है कि वह पूरी निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें जिससे समाज को सही खबर मिले और समाज में किसी भी प्रकार की भ्रांति ना फैले। कार्यक्रम के दौरान राजश्री डांस अकैडमी के बच्चों ने सुजाता ठाकुर और बप्पा ठाकुर के मार्गदर्शन में बेहतरीन डांस प्रदर्शन किया वहीं मोहम्मद शाहबाज कराटे अकैडमी के बच्चों ने भी अपना हुनर दिखाया। कार्यक्रम में अपना वक्तव्य रखते हुए आसनसोल टाइम्स के एडिटर इन चीफ बिरजिस ईलाही अंसारी ने कहा कि उन्होंने आसनसोल टाइम्स की जब शुरुआत की थी तब उनकी यही कोशिश थी कि वह निष्पक्ष तरीके से खबरों को लोगों तक पहुंचाएं और आज उन्हें बहुत खुशी है कि समाज के इतने प्रतिष्ठित व्यक्तियों का उन्हें सहयोग मिल रहा है इसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और अपने उस पुराने संकल्प को एक बार फिर से दोहराया कि आसनसोल टाइम्स हमेशा निष्पक्ष तरीके से खबरों को लोगों तक पहुंचाने का काम करता रहेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आसनसोल टाइम्स टीम के सभी सदस्यों सरदार गुरमीत सिंह सुजाता ठाकुर बप्पा ठाकुर मोहम्मद साजिद हुसैन एबी पाठक सुलेखा समीर बाद्यकर तरन्नुम उर्फ तारा सैयद बापी बैनर्जी की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page