कोलकाता के ला कालेज में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के खिलाफ कांग्रेस ने किया आसनसोल दक्षिण थाने का घेराव
1 min read
आसनसोल :कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना ने एक बार फिर पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है एक साल भी नहीं हुआ जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या की गई थी और फिर परसों एक कानून की छात्रा का कॉलेज परिसर में ही सामूहिक बलात्कार किया गया। इस पूरे घटनाक्रम में टीएमसी से जुड़े एक कॉलेज के ही पूर्व छात्र का नाम आ रहा है इसके अलावा इस कॉलेज के दो और छात्रों को भी इस घटना में गिरफ्तार किया गया है इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस की तरफ से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर आसनसोल साउथ थाने का घेराव किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल कांग्रेस के नेता प्रसनजीत पुईतुंडी पार्षद एस एम मुस्तफा शाह आलम के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस का कार्यकर्ता उपस्थित थे इस मौके पर एस एम मुस्तफा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब बंगाल में किसी महिला के साथ इस तरह की दर्दनाक घटना को अंजाम दिया गया है उन्होंने कहा कि यह बार-बार इसलिए ऐसा हो रहा है क्योंकि यहां पर दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिल रही है जिस वजह से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं और हमारे घर की बेटियों को इन दर्दनाक घटनाओं से दो-चार होना पड़ रहा है उन्होंने मांग की की किसी भी मामले में आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों ना हो उसे कड़ी से कड़ी सजा देनी होगी तब जाकर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगा सकेगी वहीं कांग्रेस नेता शाह आलम ने भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर आज कांग्रेस द्वारा कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार के खिलाफ आसनसोल साउथ थाने का घेराव किया गया उन्होंने कहा कि आज बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और बार-बार इस तरह की घटनाएं इस बात को साबित कर रहे हैं












