रानीगंज के निजी अस्पताल के सुरक्षा कर्मी की मौत पर मुआवजे की मांग पर परिजनों का विरोध प्रदर्शन
1 min read
रानीगंज से समीर वाद्यकर की रिपोर्ट
रानीगंज :रानीगंज के एक निजी अस्पताल के सामने शव रखकर घर के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया आपको बता दें कि परसों रानीगंज के एक निजी अस्पताल के स्क्रैप यार्ड के सुरक्षाकर्मी का लटकता हुआ शव कार्य स्थल से बरामद हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार परान गोप नामक का सुरक्षाकर्मी निजी अस्पताल के बाहर स्क्रैप यार्ड में ड्यूटी करते थे उनका लटकता हुआ शव उनके कार्यस्थल से बरामद किया गया था पुलिस ने उनकी लाश को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा था इसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी थी आज पोस्टमार्टम के बाद जब परान गोप की लाश रानीगंज चलाया गया तो उनके परिवार के लोगों ने अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने शव को रखकर मुआवजे की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया परिवार के लोगों का कहना है कि अस्पताल के प्रबंधन के साथ उनकी जो बातचीत हुई है उसमें प्रबंधन की तरफ से मुआवजा देने से इनकार किया गया है हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा मीडिया के सामने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक उनको मुआवजा नहीं मिलता वह परान के शव को अस्पताल के सामने से लेकर नहीं जाएंगे रानीगंज से समीर बाद्यकर की रिपोर्ट












