दामागोड़िया में अवैध खदानों को भरने का अभियान
1 min read
कुल्टी :दामा गोरिया कोलियरी इलाके में आज अवैध खदानों को भरने का काम किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए यहां के प्रोजेक्ट ऑफिसर धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की मदद से लगातार अवैध खदानों को भरने का अभियान चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है जो पूरे इलाके में घूम-घूम कर इस पर नजर रखती है कि कहां पर अवैध खदानें बनाए जा रही है और जहां से भी इस तरह की खबरें आती है उन खदानों को भर दिया जाता है आज यहां पर दो खदानों को भरा जा रहा है और अंदर भी एक खदान है उसको भी भरा जाएगा उन्होंने कहा कि अवैध खदानों से न सिर्फ केंद्र और राज्य को राजस्व का नुकसान होता है बल्कि जो लोग इन अवैध खदानों से कोयला निकालने की कोशिश करते हैं उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है इसलिए लोगों को जागरूक करने का भी अभियान चलाया जाएगा ताकि वह इन अवैध खदानों से कोयला ना निकाले












