पवित्र रथ यात्रा के दिन कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से खूंटी पूजन
1 min read
आसनसोल :पवित्र रथ यात्रा के दिन आज कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से खूंटी पूजा का आयोजन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी के अलावा कोर्ट रोड पूजा कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित थे इस मौके पर कोर्ट रोड पूजा कमेटी के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा और आज खूंटी पूजन का आयोजन किया गया उन्होंने कहा कि इससे छोटी पूजन में मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थितथे और इसके अलावा कोर्ट रोड पूजा कमेटी के तमाम सदस्य स्थानीय निवास से भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि इस बार कोर्ट रोड पूजा कमेटी की तरफ से बंगाल की धरोहर पुतुल खेल को पूजा का थीम बनाया गया है जिससे कि बंगाल की संस्कृति को लोगों के सामने उजागर किया जा सके उन्होंने मंत्री और खासकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया जिन्होंने बंगाल के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन के लिए हमेशा बढ़-चढ़कर सहयोग किया












