आसनसोल के वेणीमाधव नगर से निकली भव्य रथ यात्रा
1 min read
आसनसोल :पूरे देश के साथ-साथ आज आसनसोल में भी रथ यात्रा का आयोजन किया गया आसनसोल के वेणी माधव नगर से हर साल की तरह इस साल भी रथ यात्रा निकाली गई यहां पर मंत्री मलय घटक चेयरमैन डिप्टी मेयर विभिन्न वार्डों के पार्षद आदि उपस्थित थे इस बारे में एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वेणी माधव नगर से रथ यात्रा निकली। बुधा मैदान में रथ पहुंची है और उल्टा रथ तक यह वहीं रहेगी उस दिन भगवान जगन्नाथ देव जी फिर अपने घर को वापस चले जाएंगे उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से इसके लिए सारे इंतजाम किए गए हैं












