चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में शुरू हुआ भगवान जगन्नाथ देव जी के प्रसाद वितरण का कार्य
1 min read
आसनसोल :राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के श्रद्धालुओं के बीच राशन डीलरों के माध्यम से भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है आज आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में रेल पार के काजल बेकरी के पास लोगों को भगवान जगन्नाथ देव जी का प्रसाद दिया गया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दीघा में भगवान जगन्नाथ देव जी के मंदिर का उद्घाटन किया गया था उसके बाद यह फैसला लिया गया कि सभी श्रद्धालुओं को उनका प्रसाद दिया जाएगा और इसीको ध्यान में रखते हुए आज से भगवान जगन्नाथ देव जी के प्रसाद के वितरण का कार्य शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि कई चरणों में सभी श्रद्धालुओं को भगवान का प्रसाद दिया जाएगा












