शुभेंदु अधिकारी पहुंचे आसनसोल टीएमसी पर साधा जबरदस्त निशाना
1 min read
आसनसोल :बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज आसनसोल के दौरे पर आए । भाजपा की तरफ से आज के दिन को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इसी को लेकर शुभेंदु अधिकारी आज आसनसोल आए थे। उन्होंने आश्रम मोड़ से लेकर गिरजा मोड तक एक रैली में हिस्सा लिया इस मौके पर यहां आसनसोल भाजपा के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे। रैली गिरजा मोड तक पहुंची। इसके बाद यहां पर नेता प्रतिपक्ष ने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में टीएमसी और ममता बनर्जी तथा अभिषेक बैनर्जी पर जुबानी हमला किया उन्होंने कहा कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार को डॉ रजत बनर्जी के साथ मुलाकात करने जाने के क्रम में पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया उन्होंने कहा कि आज बंगाल में ऐसा माहौल हो गया है कि पुलिस ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। इसलिए आज बंगाल पुलिस को ममता पुलिस कहा जा रहा है उन्होंने कहा कि आज उन्हें भिरिंगी मोड़ पर काले झंडे दिखाए गए यह दिखाता है कि टीएमसी नेताओं के मन में उनका डर कितना ज्यादा बैठ गया है। उन्होंने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के पास से पुलिस को हटा लिया जाए तो पुलिस के बिना टीएमसी के नेता कुछ नहीं कर पाएंगे उन्होंने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले में भी टीएमसी के जितने भी बड़े नेता हैं वह सब पुलिस के दम पर चल रहे हैं उन्होंने मंत्री मलय घटक मेयर विधान उपाध्याय जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह और उनके बेटे पर आरोप लगाया की इन सभी नेताओं ने भ्रष्टाचार करके करोड़ों रुपए कमाए हैं। ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में बाढ़ के लिए बार-बार डीवीसी को जिम्मेदार ठहराया जाता है इस मामले पर जब सुवेंदु अधिकारी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने पलट वार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी को यह जवाब देना होगा की बारिश के मौसम के आने से पहले राज्य सरकार ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए क्या इंतजाम किया था पहले ममता बनर्जी को उसका जवाब देना होगा












