shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष दानिश अजीज फेक करेंसी मामले में हुए गिरफ्तार साजिश का लगाया आरोप

1 min read

आसनसोल :एआईएमआईएम के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज को आज आसनसोल नॉर्थ थाना द्वारा गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया उन पर फेक करेंसी का आरोप लगाया गया है इस बारे में दानिश अजीज के पिता मोहम्मद अजीज अमरोही ने बताया कि कल रात 3:00 बजे के आसपास उनके पास फोन आया कि पुलिस ने उनके बेटे दानिश अजीज को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि पुलिस द्वारा उन्हें थाने जाकर उनके बेटे से मिलने से मना भी किया लेकिन आज सुबह वह आसनसोल उत्तर थाना गए तो वहां के एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि उन्होंने ही रात में उन्हें फोन किया था जब मोहम्मद अजीज ने अपने बेटे दानिश से मिलने की बात कही तो पुलिस द्वारा मना कर दिया गया कहा गया कि उच्च अधिकारी के आदेश नहीं है मोहम्मद अजीज अमरोही ने कहा कि उनके बेटे को इससे पहले भी बलात्कार के झूठे मामले में गिरफ्तार करवाया गया था और आज फेक करेंसी के झूठे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है यह सब कुछ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उनके बेटे दानिश अजीज के नेतृत्व में एआईएमआईएम लगातार अपनी जड़े और संगठन को मजबूत कर रहा है जो टीएमसी के नेताओं को पसंद नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी के मंत्री मलय घटक को उनके बेटे दानिश अजीज से समस्या है क्योंकि उनके बेटे दानिश अजीज द्वारा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत किया जा रहा है जिससे टीएमसी को अपना वोट बैंक सरकता हुआ नजर आ रहा है इसी वजह से उनके बेटे को बार-बार झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। वही आज जब दानिश अजीज को पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया जा रहा था तब पुलिस की गाड़ी से उतरते हुए दानिश अजीज ने बुलंद आवाज में कहा कि इस तरह से उन्हें झूठे मामलों में फंसा के ए आई एम आई एम को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि उन्हें झूठे मामले में फसाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page