16 और 17 अगस्त को आसनसोल दुर्गापुर में आयोजित होगा पश्चिम बर्धमान अनन्य सम्मान
1 min read
आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम की अध्यक्षता में आज आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के आसनसोल दफ्तर में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय दुर्गापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की प्रशासनिक अधिकारी अनिंदिता मुखर्जी आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता आसनसोल के विभिन्न चैंबरों के प्रतिनिधि दुर्गापुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधि दक्षिण बंगाल के सबसे बड़े वाणिज्यिक संगठन फोसबेकी की तरफ से सचिन राय सहित तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे। इस बैठक में पश्चिम बर्धमान अनन्य सम्मान को लेकर चर्चा हुई इस बारे में आसनसोल टाइम्स ने विशिष्ट उद्योगपति और फोसबेकी अध्यक्ष सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले यह दुर्गापुर अनन्य सम्मान हुआ करता था लेकिन अब इसे पश्चिम वर्धमान अनन्य सम्मान का रूप दिया गया है।
इस कार्यक्रम के जरिए आसनसोल और दुर्गापुर के तमाम गणमान्य लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा सचिन राय ने कहा कि यह एक बहुत अच्छा कदम है आसनसोल नगर निगम दुर्गापुर नगर निगम तथा आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के साझा प्रयास से इसका आयोजन किया जाएगा आसनसोल और दुर्गापुर दोनों ही जगह पर इसके कार्यक्रम होंगे 16 और 17 अगस्त को यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे सचिन राय ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए आसनसोल और दुर्गापुर क्षेत्र में समाज के लिए अपना योगदान रखने वाले विभिन्न व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा जिससे कि आने वाले समय में और लोग प्रेरित होंगे इस पहल के लिए उन्होंने आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम दुर्गापुर नगर निगम और पश्चिम वर्धमान जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया उन्होंने उम्मीद जताई कि यह एक ऐसा कार्यक्रम होगा जिसमें आसनसोल और दुर्गापुर के तमाम लोग सम्मिलित होंगे। आपको बता दें कि इस अनन्य सम्मान से विभूषित करने के लिए विचारकों का एक बेहद उच्च स्तरीय पैनल बनाया गया है जिसमें सचिन राय सहित आसनसोल और दुर्गापुर के तमाम ऐसे लोग हैं जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अनोखी और उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की है ।












