आसनसोल के गुरु नानक नगर में हुआ एक नई बिल्डिंग का उद्घाटन
1 min read
आसनसोल :आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा में आज आसनसोल के रामबंधु तलाव इलाके में गुरु नानक नगर में एक हॉल का उद्घाटन किया इसके अलावा यहां पर और भी कई भवनों का निर्माण किया गया है इन सभी का आज अमरजीत सिंह भरारा और आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से उद्घाटन किया गया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अमरजीत सिंह बरार ने कहा कि जो नई बिल्डिंग का निर्माण किया गया है उसके निर्माण में गुरदीप सिंह छाबड़ा और संजोग सिंह भरारा सहित सिख समाज के अन्य युवाओं ने योगदान दिया है उन्होंने कहा कि नई बिल्डिंग में कई कक्षाएं बनाई गई हैं लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग बाथरूम बनाए गए हैं पूरे बिल्डिंग मे आधुनिक पद्धति का उपयोग करते हुए बिजली के उपकरण लगाए गए हैं। अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि इस स्कूल को सीबीएसई से अनुमोदन मिले और इसके लिए उनके मुताबिक भवन का निर्माण किया गया है उन्होंने बताया कि जिस तरह से बिना किसी डोनेशन के सिख समाज के युवाओं ने आगे जाकर इसके निर्माण में हाथ बंटाया है आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते उन्हें इस बात पर गर्व है वहीं उन्होंने कहा कि इस्माइल इलाके में जो गुरु नानक स्कूल है वहां पर सरकार के सहयोग से सैनिटेशन पर विशेष कार्य किया जा रहा है और बहुत जल्द वह कार्य भी पूरा हो जाएगा वहां पर इस समय बाथरूम की काफी असुविधा है लेकिन जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा वह समस्या दूर हो जाएगी












