2 दिनों की बारिश में ही बराकर के 70 नंबर वार्ड में घरों में घुसा पानी लोग परेशान
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम द्वारा लगातार या दावा किया जाता रहा है कि उनकी तरफ से बारिश आने से पहले ही आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी 106 वार्डों में निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है और बारिश में कहीं पर भी जल जमाव नहीं होगा लेकिन दो दिनों की लगातार बारिश ने आसनसोल नगर निगम के सभी दावों की कलई खोल कर रख दी। नगर निगम के 70 नंबर वार्ड अंतर्गत बराकर के बीरिडांगा इलाके में 15 से 20 परिवार 2 दिनों की बारिश की वजह से बेहद परेशानी में है उनके घरों में पानी घुस गया है जिससे उन्हें स्थानीय एक विद्यालय में शरण लेना पड़ रहा है स्थानीय एक महिला ने बताया कि हर साल उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है नेता आते हैं वादे करते हैं दावे करते हैं कि इस बार उनके क्षेत्र में जल जमाव नहीं होगा लेकिन होता कुछ नहीं है बारिश में फिर उनके घर डूब जाता है उन्होंने कहा कि दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से उनके घरों में पानी घुस गया है जिससे उन्हें एक विद्यालय में शरण लेनी पड़ रही है












