ईरान इजरायल युद्ध में इजराइल में फंसे आसनसोल के डॉक्टर अबीर मुखर्जी
1 min read
आसनसोल :ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की आंच आसनसोल तक पहुंच चुकी है बताया जा रहा है कि आसनसोल के डिपो पाड़ा के रहने वाले डॉक्टर अबीर मुखर्जी और चितरंजन निवासी एक और नागरिक इजराइल में फंसे हुए हैं यह दोनों ही इसराइल रिसर्च के लिए गए थे मगर ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध में यह दोनों वहां फंस गए हैं। इस बारे में नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है और नगर निगम की तरफ से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा गया है ताकि इन दोनों नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा सके आज नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने डिपो पाड़ा में डॉक्टर अबीर मुखर्जी के परिवार से मुलाकात की और कहा कि आसनसोल नगर निगम द्वारा राज्य सरकार और केंद्र सरकार से गुहार लगाई गई है कि जल्द से जल्द इजराइल में फंसे आसनसोल क्षेत्र के दोनों व्यक्तियों को सकुशल वापस लाया जा सके अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि उन्होंने जिला शासक और नगर निगम के मेयर दोनों से संपर्क कर उनसे केंद्रीय स्तर पर मदद मांगने के लिए अपील की है












