क्रेडाई आसनसोल द्वारा आसनसोल क्लब में हुआ जीएसटी को लेकर बिल्डर मीट का आयोजन
1 min read
आसनसोल :जीएसटी को लेकर अभी भी व्यापारियों और उद्योगपतियों के मन में तमाम तरह की शंकाएं हैं इन शंकाओं को दूर करने के लिए समय-समय पर विभिन्न वाणिज्यिक संस्थानों द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में कल आसनसोल क्लब में क्रेडाई आसनसोल की तरफ से एक सेमिनार का आयोजन किया गया बर्जर पेंट्स के सहयोग से आयोजित इस सेमिनार में 40 बिल्डरों ने हिस्सा लिया जीएसटी को लेकर उनके विभिन्न सवालों के जवाब दिए गए इस मौके पर यहां चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक अग्रवाल द्वारा बिल्डरों के सवालों के जवाब दिए गए कार्यक्रम के दौरान क्रेडाई आसनसोल के अध्यक्ष सचिन राय को सम्मानित किया गया अभिषेक अग्रवाल ने बिल्डरों के जीएसटी को लेकर सवालों के जवाब दिए वही न्यू जयपुर मार्बल्स हाउस के निदेशक मुकेश अटोरिन ने धन्यवाद ज्ञापन किया सेमिनार के दौरान आयोजकों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि उद्योगपतियों और व्यापारियों के जीएसटी को लेकर सवालों के जवाब देने के लिए भविष्य में भी इस तरह के सेमिनार का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर क्रेडाई आसनसोल तमाम सदस्य और बर्जर पेंट्स के कई अधिकारी उपस्थित थे












