फिरोज खान एफके को मुंबई में ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा
1 min read
आसनसोल :अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके को मुंबई के पांच सितारा होटल रेडिसन में दो अगस्त को होने वाले ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में ग्लोबल आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा इसके लिए उन्हें आधिकारिक पत्र भी आया है और फिरोज खान एफके इस ग्लोबल लीडरशिप समिट 2025 में वक्ता के तौर पर भी उपस्थित रहेंगे। इस ग्लोबल लीडरशिप समिट में देश के बड़े व्यापारी उद्योगपति बिज़नेस लीडर और विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले विशिष्ट लोग उपस्थित रहते हैं और उन्हें ही इस समिट के लिए आमंत्रित किया जाता है। इन विशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाता है इस समिट में फिरोज खान एफके को व्यापार और समाज सेवा में उनके तमाम योगदान के लिए ग्लोबल आइकन अवार्ड के लिए चुना गया और 2 अगस्त को उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा यहां पर देश के तमाम बड़े और प्रख्यात राष्ट्रीय स्तर के नेता बॉलीवुड के मशहूर सितारे खिलाड़ी प्रख्यात उद्योगपति और अन्य विभिन्न क्षेत्र में तमाम बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले मशहूर लोग शामिल होंगे जिनके हाथों से यह अवार्ड और सर्टिफिकेट दिया जाएगा












